बिहार

Bihar Transfer Posting : बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 70 अधिकारियों का ट्रांसफर, एक IAS को अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 70 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। साथ ही एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचना के अनुसार ये तबादले किये गए। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार के पास सामाजिक सुरक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। वहीं, अब सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के तहत संचालित बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

 

वहीं, उप सचिव स्तर के बिप्रसे के 70 अधिकारियों को एक से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। इन्हें वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विभिन्न विभागों में विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य समकक्षीय पदों पर तैनात किया गया है। विभाग के अनुसार 6 जिलों में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (डीपीजीआरओ), 12 अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता, विभिन्न विभागों में 8 विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी), सीतामढ़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार में सचिव, मुंगेर एवं सीतामढ़ी में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी एवं किशनगंज एवं सीवान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। 

 

अधिसूचना के अनुसार भारती राज को नालंदा, राजगीर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (एसपीजीआरओ), पूजा कुमारी को पटना में एवं रत्ना प्रियदर्शिनी को औरंगाबाद में वरीय उप समाहर्ता, प्रशांत अभिषेक को गोपालगंज सदर, प्रियंका सिन्हा को हथुआ, गोपालगंज, विश्वजीत कुमार को एसपीजीआरओ, टेकारी, गया, अंशु कुमारी को गया एवं अमृता ओशो को सासाराम, रोहतास में वरीय उप समाहर्ता, नवाजिश अख्तर को ओएसडी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना, रचना सिन्हा को एसपीजीआरओ, शिवहर, प्रियंका कुमारी को दरभंगा, सुनीता कुमारी को किशनगंज, दीपिका कश्यप को मधेपुरा, पंकज कुमार घोष को मधेपुरा अर्शी शाहिन को पटना नियुक्त किया है।

 

मीनाक्षी को भागलपुर में वरीय उप समाहर्ता, बालेंदु नारायण पांडेय को एसपीजीआरओ, झंझारपुर, मधुबनी, डॉ. राज कुमार सिन्हा को नवादा सदर, सोनाली को मसौढ़ी, पटना, नीलम कुमारी को पटना सदर का एसजीपीआरओ, सुमन कुमार को ओएसडी, ग्रामीण विकास विभाग, पटना, रविंद्र नाथ गुप्ता उप सचिव, वित्त विभाग, पटना, मोनिका ठाकुर को ओएसडी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना, विनोद कुमार को जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, अरवल, अमृता प्रीतम को ओएसडी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना, श्वेता प्रियदर्शी परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता, औरंगाबाद एवं श्रीमती आरूप को ओएसडी, शिक्षा विभाग, पटना के पद पर तैनात किया गया है। 

 

विभाग की एक अन्य अधिसूचना के अनुसार अरुण कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव, राजेश कुमार सिंह को अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ, मधुबनी, जयप्रकाश नारायण अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ औरंगाबाद, राजेश कुमार अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ, कैमूर, भभुआ, प्रमोद कुमार को अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ, लखीसराय, मनोज कुमार रजक को अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ किशनगंज, मनोज कुमार को अपर समाहर्ता सह डीपीजीआरओ, शिवहर, मनीष कुमार को एसपीजीआरओ, अरवल, अनुराग कौशल सिंह एवं चितरंजन प्रसाद को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना, प्रिया कुमारी को मुंगेर एवं संजय कुमार को वरीय उप समाहर्ता, अररिया, अभिनय भाष्कर को किशनगंज एवं सीमा कुमारी को सीवान का जिला आपूर्ति पदाधिकारी, किशनगंज नियुक्त किया है। 

 

उपेंद्र पंडित को जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, सीतामढ़ी, सविता कुमारी को एसपीजीआरओ, दलसिंह सराय, समस्तीपुर, राजीव कुमार को एसपीजीआरओ बगहा, पश्चिंमी चंपारण, स्वप्निल को जिला परिवहन पदाधिकारी, सीतामढ़ी, मनोज कुमार चौधरी को सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना, कुमार अभिषेक को जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, मुंगेर, अविनाश कुमार को एसपीजीआरओ, पीरो, भोजपुर, अंजय कुमार राय को ओएसडी, राज्य महादलित आयोग, पटना, सोनी कुमारी को ओएसडी विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना, अजीव वत्सराज को सहायक निदेशक, भू-अर्जन निदेशालय, पटना एवं अतिरिक्त प्रभार, उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना, मंजू प्रसाद को ओएसडी, ग्रामीण विकास विभाग, पटना, इति चतुर्वेदी को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), अरेराज, पूर्वी चंपारण, अनंत कुमार को डीसीएलआर पुपरी, सीतामढ़ी, अनु कुमार को डीसीएलआर, मुंगेर सदर, मनीष कुमार को डीसीएलआर, दानापुर, पटना, उपेंद्र सिंह को डीसीएलआर राजगीर, नालंदा,  दीप शिखा को डीसीएलआर, दाउदनगर, औरंगाबाद, रश्मि सिंह को डीसीएलआर, रक्सौल, पूर्वी चंपारण, स्वाति कुमारी को डीसीएलआर, खगड़िया सदर बनाया है.

 

चंदन कुमार झा को डीसीएलआर, झंझारपुर, मधुबनी, शहला मुस्तफा को डीसीएलआर, मढ़ौरा, सारण, आमिर अहमद को उदाकिशुनगंज, मधेपुरा, प्रशांत कुमार को एसपीजीओ  निर्मली, सुपौल, सुषमा कुमारी को ओएसडी, शिक्षा विभाग, पटना, डॉ. रामबाबू कुमार को वरीय उप समहर्ता, अररिया, विश्वजीत हेनरी को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग,पटना में तैनात किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button