इनफिनिक्स ने लॉन्च किया Infinix Hot 50 4G, यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल

On: Thursday, October 3, 2024 11:17 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्मार्टफोन मार्केट में आए दिन नए-नए फोन्स एंट्री करते रहते हैं। इस बीच इनफिनिक्स ने अपने फैंस और ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। इनफनिक्स ने हाल ही में बाजार में Hot 50 5G को लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी इसका एक लोवर वेरिएंट भी लेकर आ गई है। इनफिनिक्स की तरफ से अब मार्केट में Infinix Hot 50 4G को पेश किया गया है।

Infinix Hot 50 4G स्मार्टफोन में यूजर्स को Infinix Hot 50 5G की तरह दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन मिलने वाला है। दोनों ही स्मार्टफोन में प्रोसेसर को छोड़कर बाकी सारे फीचर्स एक जैसे मिलने वाले हैं। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।

See also  पीएम मोदी आज भागलपुर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Infinix Hot 50 4G की कीमत

Infinix ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ पेश किया है जिसमें बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने फिलहाल अभी 8G रैम के साथ 256GB वाले माडल की कीमत का खुलासा किया है। अपर वेरिएंट को 13,800 रुपये में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में इससे कम प्राइस रेंज में पेश कर सकती है।

See also  जीतन राम मांझी के आवास पर विशेष भोज का आयोजन आज, दलित व ब्राह्मण एक साथ करेंगे भोजन, रखा जाएगा ये ख्याल...

Infinix Hot 50 4G के फीचर्स

Infinix Hot 50 4G में  6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसे 7.7mm थिकनेस के साथ डिजाइन किया है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड है। इसमें आपको दो वेरिएंट मिलते हैं जिसमें बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है।

See also  Bihar Budget 2022: दूसरी बार तारकिशोर प्रसाद पेश करेंगे बजट, जानें कितना बढ़ सकता है आकार

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 1.6 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 50 4G को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को आप स्लीक ब्लैक, सेज ग्रीन और टाइटेनियम ग्रे  कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment