Home ​टेक कैमूर में भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, 11 घायल, पिंडदान कर...

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, 11 घायल, पिंडदान कर लौट रहे थे सभी

78
0
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बस, जो यूपी की तरफ जा रही थी, खड़ी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुई। बस में सवार सभी यात्री गया में पिंडदान कर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण बस चालक को आई झपकी बताई जा रही है। मृतकों में बस का खलासी, एक पंडा (पुजारी) और एक यात्री शामिल हैं। ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निवासी थे। यात्रियों का दल पिंडदान करने के बाद जगन्नाथ पुरी और विंध्याचल मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था।

See also  एसपी डॉ कुमार आशिष के ऑपरेशन खात्मा को सफल बनाने में लगातार सफल हो रहे है अधिकारी, अपराधियों की हुई गिरफ्तारी।

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया में भर्ती कराया गया। इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। एनएचएआई की मेडिकल टीम के सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि यह दुर्घटना संभवतः बस चालक की नींद लगने की वजह से हुई।

See also  पति को छोड़ प्रेमी संग भागी सात बच्चों की मां, अब पति लगा रहा थाने के चक्कर

मोहनिया थाना के एएसआई शिवजी सिंह ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे से पहले की है। बस में लगभग 35 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घायल यात्रियों में से एक, माताफेर तिवारी, ने बताया कि वे लोग गया से पिंडदान कर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। हादसे की इस घटना ने सभी यात्रियों के बीच शोक की लहर पैदा कर दी है।

See also  256GB वाले Nothing Phone 2 की धड़ाम हुई कीमत, Flipkart में फिर हुआ बड़ा प्राइस कट

नेपाल में बांध टूटने से बॉर्डर इलाके में बाढ़: कोसी ने तोड़ा 56 साल का रिकॉर्ड, बिहार के 20 जिलों पर संकट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here