Wednesday, May 21, 2025
Home​टेकBihar Weather Report: अगले 24 घंटे में ले सकता है मौसम करवट!...

Bihar Weather Report: अगले 24 घंटे में ले सकता है मौसम करवट! IMD ने बारिश पर किया अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 Bihar Weather Report: इस समय बिहार में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रात में ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बिहार के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले 48 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

जानिए जिलों का हाल

बता दें, मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार के कुछ जिलों जैसे मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान में भारी गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान खगड़िया में सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में तापमान 30.6 डिग्री, गया में 31.6 डिग्री, भागलपुर में 30.3 डिग्री, और पूर्णिया में 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसका असर बिहार पर भी हो सकता है। इस कारण आगामी 72 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular