Bihar Weather: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने दिखाई ठंड का झोंका, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, आज इन जिलों में बारिश

On: Saturday, October 26, 2024 9:46 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Weather: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने बिहार में ठंड का झोंका ला दिया है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई है। 25 अक्टूबर की सुबह ओडिशा तट पर लैंडफॉल होते ही इस तूफान का असर बिहार के मौसम पर साफ दिखने लगा। पूरे राज्य में आसमान में काले-काले बादल छा गए, हवा की रफ्तार बढ़ गई, और जमुई, भागलपुर, बांका, मुंगेर और खगड़िया में भारी बारिश भी हुई। इन जिलों में धान की फसल को नुकसान हुआ और इस तूफान ने ठंड का एहसास भी करवा दिया। पटना सहित कई जिलों में शाम होते ही तेज हवा चलने लगी, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया।

बिहार में नदियों से सटे इलाकों में लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है, जिससे दिन और रात के तापमान में 3°C से 4°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। तेज हवाओं की वजह से लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है और यह ठंड का पहला संकेत माना जा रहा है।

See also  बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट: आर्ट्स में कटिहार की श्रेया ने लाया 94.2 फीसदी मार्क्स, जानिए कैसा रहा लड़कियों का प्रदर्शन

आज का मौसम कैसा रहेगा?

एसके पटेल ने जानकारी दी कि लैंडफॉल के बाद तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ते हुए अब कमजोर हो रहा है और तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है। हालांकि, इसका प्रभाव बिहार के कई जिलों में आज भी देखा जा रहा है। दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप देखने को नहीं मिलेगी और ठंडी हवा के कारण लोगों को ठंडक महसूस होगी। उत्तर बिहार में भी बादल छाए हुए हैं, लेकिन हवा की गति में कमी आई है।

See also  पटना के दुर्गा पूजा में बदमाशों का ‘तांडव’, 2 लोगों को मारी गोली; एक की मौत

इन जिलों में हो सकती है बारिश

26 अक्टूबर को पूरे बिहार में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा जबकि रात का तापमान 20°C से 22°C तक रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट और ठंड का एहसास

साइक्लोन ‘दाना’ के कारण दिनभर बादल और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। धूप नदारद रहने की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 25 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 33.8°C मोतिहारी में रहा जबकि रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 19.2°C दर्ज किया गया। अन्य जिलों में जैसे सासाराम, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बेगूसराय, नालंदा, मधुबनी, सुपौल, और फारबिसगंज में दिन के समय का तापमान 25°C से 26°C के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज भी 25 अक्टूबर जैसा ही मौसम रहेगा, बस हवा की गति में कमी आएगी।

See also  पिता ने बेटी के साथ एक साल तक गंदा काम करने के बाद किया मर्डर, 3 फरवरी को गया कोर्ट सुनाएगी सजा

दिवाली पर घर जाना है, नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, इन ट्रेनों में खाली हैं सीटें, रेलवे ने जारी की पूरी लिस्‍ट, देखें

ठंड के बढ़ते संकेत और किसानों की चिंता

इस तूफान ने न सिर्फ ठंड का एहसास करवाया है, बल्कि किसानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी है। फसलों को हुए नुकसान और बदलते मौसम से कृषि क्षेत्र पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि धान की फसल कटने के समय आए इस तूफान के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment