Wednesday, May 21, 2025
Home​टेकBihar Board 12th Result 2022: जानें BSEB बिहार बोर्ड 12वीं में पास...

Bihar Board 12th Result 2022: जानें BSEB बिहार बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Bihar Board 12th Result 2022:
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होने जा रहा है। आज करीब बिहार बोर्ड 12वीं के करीब 13.46 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। नतीजों के इंतजार के बीच छात्रों को यह भी जान लेना चाहिए कि बिहार बोर्ड का पासिंग मार्क्स का रूल क्या है? यानी पास होने के लिए कितने नंबरों की आवश्यकता होती है। नियम के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर के परीक्षार्थियों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाना आवश्यक होता है.


विद्यार्थी को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना होगा। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट दी जाएगी।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा में 13.46 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।


बिहार बोर्ड 3 मार्च को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। आंसर-की प्रश्न पत्र में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की जारी की गई थी। इन पर आपत्ति जताने के लिए 6 मार्च तक का समय दिया गया था।


जानें कौन थे पिछले वर्ष के टॉपर

पिछले वर्ष (2021) में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 78.04 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। ये रिजल्ट 2020 वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम था। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 अंकों और साइंस में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular