Home ​टेक बिहार प्रशासनिक सेवा में 29 अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं,...

बिहार प्रशासनिक सेवा में 29 अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, देखें पूरी लिस्ट

38
0
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जहानाबाद व आरा सदर अनुमंडल में नए एसडीओ की तैनाती की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात कुमारी सीमा को बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में मुख्य.महाप्रबंधक (प्रोक्योरमेंट) बनाया गया है।

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक (आपूर्ति) नजर हुसैन को संयुक्त सचिव पंचायती राज विभाग, बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक (प्रोक्योरमेंट) रवींद्र कुमार को संयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें पूरी लिस्ट

मुजफ्फरपुर के नगर दंडाधिकारी रवि शंकर शर्मा को अपर समाहर्ता विभागीय जांच गया, नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव राहुल बर्मन को भू संपदा पदाधिकारी बिहार राज्य आवास बोर्ड, अपर समाहर्ता सारण शंभू शरण पांडेय को उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण बनाया गया है।

See also  बिहार की बेटी को गूगल से मिला 1.10 करोड़ का पैकेज, जानें संप्रीति ने अपनी सफलता के बारे में क्या कुछ कहा

जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया मुकेश कुमार को अपर समाहर्ता सारण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) गया शशि शेखर को उप नगर आयुक्त पटना नगर निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली हरेंद्र राम को महाप्रबंधक बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम बनाया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर को प्रशासी पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, संयुक्त आयुक्त विभागीय जांच मगध प्रमंडल वृंदा लाल को सेवा स्वास्थ्य विभाग, रवींद्र कुमार दिवाकर वरीय उप समाहर्ता गया को अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम पटना, बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विशेष कार्य अधिकारी मेधानी को अपर समाहर्ता शिवहर बनाया गया है।

See also  सज-धज कर तैयार थी दुल्हन, दरवाजे पर हो रहा था बारात का इंतजार, पल भर में शादी की खुशियां मायूसी में बदली... थाने पहुंचा मामला

इसके अलावा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, गया, कुमार पंकज को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) गया, वरीय उप समाहर्ता, नालंदा रवींद्र कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया, वरीय उप समाहर्ता समस्ंतीपुर, पवन कुमार मंडल को जिला भू अर्जन पदाधिकारी कैमूर, वैशाली के वरीय उप समाहर्ता, अमन कुमार सुमन को जिला भू अर्जुन पदाधिकारी, मधेपुरा बनाया गया है।

कैमूर के वरीय उप समाहर्ता डॉ. संजीव कुमार सज्जन को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी, वरीय उप समाहर्ता गया, धीरज कुमार सिन्हा को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाढ़, गोविंद कुमार को जिला भू अर्जन पदाधि्कारी, वैशाली, वरीय उप समहर्ता मुजफ्फरपुर विनीत कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर बनाया गया है।

See also  महिला इंस्पेक्टर के प्यार में फंस गया दरोगा! नजदीकियां बढ़ी तो हो गई मुश्किल, कही ऐसी बात फिर…

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर , पश्चिम साकेत सुमन सौरभ को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नालंदा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार शरीफ, रणजीत कुमार को जिला भू अर्जन पदाधि्कारी, बेगूसराय, वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज, अजमल खुर्शीद को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कटिहार बनाया गया है।

वरीय उप समाहर्ता, नवादा, शशांक राज को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद, वरीय उप समाहर्ता, पटना सतीश रंजन को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद, विकास कुमार को वरीय उप समाहर्ता, पटना, वरीय उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, रश्मि सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर तथा वरीय उप समाहर्ता, सारण राजीव रंजन सिन्हा को अनुंडलाधिकारी जहानाबाद बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here