Thursday, June 19, 2025
Home​टेकबिहार में होगी बारिश और गिरेंगे ओले, दो दिन घर से संभलकर...

बिहार में होगी बारिश और गिरेंगे ओले, दो दिन घर से संभलकर निकलें; मौसम कब सुधरेगा, ये भी जानिए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Weather Update: बर्फीली हवा का प्रभाव बिहार में चौथे दिन भी बना रहा है। ठिठुरन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कल से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने एवं ओला गिरने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश व इसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। जिनके परिणाम स्वरूप अगले दो दिनों में प्रदेश के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश व ओला गिरने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22-23 जनवरी को लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

25 जनवरी के बाद सुधरेगा बिहार का मौसम
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 जनवरी के बाद मौसम में सुधार का पूर्वानुमान है। गुरुवार को हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को खास राहत नहीं मिली। पटना समेत 19 जिलों में पारा सामान्य से काफी नीचे रहा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। पटना समेत गया, भागलपुर , पूर्णिया, छपरा, मोतिहारी, दरभंगा, फारबिसगंज में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। कोहरे की सघनता बढऩे से पटना समेत गया एवं वाल्मीकि नगर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।
पटना और गया में काफी कम रहा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 4.6 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं गया के बाद पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद आमतौर पर मौसम सामान्य रहता है लेकिन इन दिनों प्रदेश में प्रदेश के ऊपर पछुआ हवा काफी मजबूत स्थिति में है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान हवा की दिशा परिवर्तित होकर उत्तर पछुआ से पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व होने के आसार है। इसके फलस्वरूप तापमान में आंशिक वृद्धि होने ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News