बिहार में बिगड़ा मौसम, पटना सहित कई जिलों में बारिश; ओले गिरने की चेतावनी, जानिए कब खिलेगी धूप

On: Friday, February 4, 2022 10:26 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। राज्‍य में पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा का प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह होने के कारण उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने एवं ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

See also  PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: 19वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं करोड़ों किसान, जानें किन्हें मिलेगा लाभ


 शेष भागों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार हैं। पटना, बक्‍सर सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू है। तेज ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। यहां आपको पता चलेगा कि मौसम में सुधार होने की उम्‍मीद कब तक है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसमी विज्ञानी की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।  बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होगी। पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

See also  Bihar PACS Election: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 11 नवंबर से होगा नामांकन, जानिए पूरी डिटेल्स


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के मोतिहारी, दरभंगा, शेखपुरा, जमुई, पुपरी, बांका एवं पूसा आठ जिलों का न्यूनतम तापमान जम्मू से भी कम दर्ज किया गया। दरभंगा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, मोतिहारी 8.7 डिग्री, शेखुपरा 8.8 डिग्री, जमुई 9.9, पुपरी 7.5, बांका 9.9 और पूसा का 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

See also  इन चार तरीकों से करें सौंफ का यूज, चांद की तरह चमकने लगेगा चेहरा


जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का ठंडा शहर रहा। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment