Sunday, May 18, 2025
Home​टेकबिहार में बड़ा हादसा टला, बस की खिड़की से बाहर निकले 40...

बिहार में बड़ा हादसा टला, बस की खिड़की से बाहर निकले 40 यात्री, बस के अंदर फैल गया था धुआं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अररिया। अररिया फारबिसगंज के बीच एनएच पर मानिकपुर के समीप शनिवार को बड़ा हादसा होते टला। हुआ यूं कि बसमतिया से अररिया जा रही अंजन रोडवेज नामक बस में तकनीकी गड़बडी के कारण बस के भीतर धुआं भर गया। जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस में बैठे यात्रियों को शीशा तोड़ कर तथा गेट के माध्यम से निकाला गया।


इस अफरा तफरी के दौरान एक महिला साहित्य तीन चार यात्रियों को चोटें आई। इनमें एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में आग लगने की बात फैल गई।जिसको लेकर सूचना पर अररिया से अग्निशामक यंत्र भी पहुंचा। बस चालक मो.इसफाक ने बताया कि बस पर लगभग 40 यात्री सवार थे।


बस मानिकपुर में पैसेंजर के उतरने के लिए मानिकपुर टावर चौक के समीप रुकी थी। इसी बीच बस में लगे उपकरण टर्बो की खराबी के कारण धुआं से भर गया। स्थानीय लोगों की माने तो धुआं भरे बस से अगर समय रहते यात्रियों को नही निकाल जाता तो कईयों की दम घुट जाती। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौके पर सिमराहा थाना पुलिस भी पहुंची। 


स्‍थानीय लोगों की माने तो बस में धुआं देखकर वे लोग भी डर गए। बस के आसपास केवल धुआं ही दिख रहा था। लोग चिल्‍लाह रहे थे। इसके बाद बस की खिड़की का शीशा तोड़कर लोग रोड पर कूदने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। साथ ही दमकल को भी इसकी सूचना दी गई। कुछ देर के लिए अफरातफरा की स्‍थ‍ित‍ि बनी रही।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular