पति को छोड़ प्रेमी संग भागी सात बच्चों की मां, अब पति लगा रहा थाने के चक्कर

On: Thursday, February 3, 2022 7:42 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क: कहते हैं प्यार अंधा होता है, और प्यार के इसी अंधेपन में सात बच्चों की एक मां अपनी जिम्मेदारियों के साथ पति को छोड़कर आशिक संग फरार हो गई। मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। आरोप है कि महिला घर से कुछ जरूरी कागजात और नकदी भी साथ ले गई है।


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मातगंवा थाने के शुक्ला पुरवा की रहने वाली कमला यादव अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। कमला 7 बच्चों की मां है, जिसमें से 5 बेटियां एवं 2 बेटे हैं। कमला अपने साथ छोटे बेटे को भी ले गई है। 

See also  लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ यहां हुई FIR दर्ज, जानें पूरा मामला...


फरियादी पति अशोक यादव का कहना है कि उसकी पत्नी उसके परिचित राम किशन शुक्ला के साथ भागी है। भागते समय घर से जरूरी कागजात, आधार कार्ड, पासबुक एवं कई अन्य दस्तावेजों के अलावा ₹35000 नकद ले गई है।


पुलिस पर पैसे लेकर एफआईआर दर्ज करने का आरोप
अशोक यादव ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के साथ एफआईआर के लिए 2500 रुपए लेने का भी आरोप लगाया है। 

See also  Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल के क्या हैं रेट, यहां करें चेक


घटना को हुए 10 दिनों से ज्यादा हो गए हैं, फरियादी पति लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है तो वहीं पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

See also  Jio का नया कमाल, फोन पर ही मिलेगा UPI पेमेंट का आडियो अलर्ट, Paytm-PhonePe की बढ़ी टेंशन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment