रोहतास (कमलेश कुमार) शहर के मुख्य बाजार समेत अन्य स्थानों पर एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता अभियान चलाया। और लोगों को परिवहन नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने का संदेश दिया। 13वीं बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद के नायब सूबेदार शिवकुमार दीप, सीएचएम नीरज कुमार शर्मा, हवलदार मजांग गुरुंग,एएनओ लेफ्टिनेंट सच्चिदानंद सिन्हा के साथ अन्य एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तख्ती बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली। तख्ती पर परिवहन नियमों का पालन करने को लेकर बड़े-बड़े स्लोगन लिखे हुए थे। अलग-अलग टुकड़ी में बटे एनसीसी कैडेटों ने सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों को रोक टोक किया।
तथा बताया कि नियमों का पालन कर कैसे वाहन दुर्घटना से बचा जा सकता है। कई लोग जो बिना मास्क पहने घूम रहे थे। उन्हें एनसीसी कैडेटों ने रोका टोका और मास्क पहनने का आग्रह किया। दो पहिए से लेकर चार पहिए वाहन चालक जहां एनसीसी कैडेटों के द्वारा जागरूकता की प्रशंसा कर रहे थे। वहीं आम लोग भी एनसीसी कैडेटों द्वारा किए जा रहे जागरूकता अभियान का प्रशंसा कर रहे थे। जागरूकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के एनसीसी टीम के सोनू सिंह राजपूत, कृष्णा भारद्वाज, रिशु कुमार, रंजनी सिंह, सूरज कुमार, विशाल कुमार, अमीषा पटेल, पुमन कुमारी, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अनुराग कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे।