IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने की हदें पार, शुभमन गिल को बोल्ड कर किया ऐसा इशारा

On: Sunday, February 23, 2025 10:10 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। कुलदीप यादव के अलावा हार्दिक पांड्या ने शानदार स्पेल किए। पाकिस्तान ने केवल 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज ने शुभमन गिल को आउट कर सारी हदें पार कर दी।

See also  Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, देखे टीम इंडिया का स्क्वाड

पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया ऐसा इशारा

पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद ने भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में दिया। उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंद से गिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल उनकी गेंद को समझने में विफल रहे और वह क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद अबरार ने अपने तेवर दिखाए और गिल को स्लेज करते हुए उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

अर्धशतक से चूके गिल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए, जबकि गिल ने 52 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अपनी पारी के दौरान भारतीय उपकप्तान ने 7 चौके भी जड़े।

See also  जसप्रीत बुमराह अभी नहीं खेल पाएंगे IPL, वापसी की तारीख बढ़ी, 10 अप्रैल तक लौट सकता है ये खिलाड़ी

https://twitter.com/i/status/1893672474081927382

रोहित और विराट का करिश्मा

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित वनडे प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 197 पारियों में ऐसा कारनामा किया था। वहीं रोहित ने 181 पारियों में ही ये खास उपलब्धि हासिल की।

See also  IPL 2025: पावरप्ले में पूरी CSK की टीम ने ठोके सिर्फ 3 छक्के, KKR का ये बल्लेबाज अकेले जड़ चुका 10 सिक्स

विराट कोहली ने भी इस मैच में अपने 14 हजार वनडे रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने 463 मैच 18426 रन बनाए हैं, जबकि  कुमार संगकारा 404 मैच में 14234 रन के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment