Saturday, May 17, 2025
Homeधर्मआज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: जानें मेष से मीन तक 12...

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
आज का राशिफल (29 अप्रैल 2025, मंगलवार) ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का दिन मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं आज किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि:

कारोबार और बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। हालांकि अजनबी पर भरोसा न करें। धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा, वाहन या उपकरण पर धन खर्च होगा।

वृषभ राशि:

दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। वाद-विवाद से बचें। शाम को परिवार संग घूमने का प्लान बन सकता है। दूर संबंधी की तबीयत की खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि:

संपत्ति लाभ का योग बन रहा है। लंबी यात्रा को टालना बेहतर होगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि:

साझेदारी में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की परेशानी सिरदर्द बन सकती है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ेगा। बैंकिंग क्षेत्र के लोग लाभ पाएंगे। उधार लेने से बचें।

सिंह राशि:

धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। विवाह या मांगलिक आयोजन हो सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। बच्चों की संगति पर नजर रखें।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी।

तुला राशि:

उलझनें बनी रहेंगी। तकनीकी समस्या से परेशानी हो सकती है। नए काम में सतर्कता जरूरी। भाई-बहनों से विवाद सुलझेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि:

शुभ कार्य में भागीदारी रहेगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ शॉपिंग का योग है।

धनु राशि:

माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। बच्चों को गिफ्ट दे सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा।

मकर राशि:

दिन मिलाजुला रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक दिन रहेगा। शाम का समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

कुंभ राशि:

सामाजिक क्षेत्र में छवि मजबूत होगी। लंबी यात्रा में सावधानी रखें। धार्मिक आयोजन हो सकता है। किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि:

धार्मिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। छात्रों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कोई नया काम शुरू करना शुभ रहेगा। सतर्कता जरूरी है। अधिक राशिफल और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें TopBihar.com से।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular