लोजपा आर ने किया पार्टी का विस्तार, प्रखंड स्तर पर कई पदाधिकारियों को किया नियुक्त

On: Thursday, January 20, 2022 8:18 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहतास: (कमलेश कुमार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय डेहरी में पार्टी का विस्तार किया है। इस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तर पर कई पदाधिकारियों को नियुक्त कर प्रभार सौंपा है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अमित पासवान, नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार, जिला कार्य समिति सदस्य अनुज कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष सोमदेव ओझा, जिला सचिव संजय गुप्ता के अलावे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोजपा रामविलास पासवान का दामन थामा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी लगातार संगठित होकर विस्तार कर रही है। 

कई सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने को इच्छुक दिख रहे हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी अपने पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी तथा मनमाने ढंग से कार्य कर रहे नीतीश सरकार को बर्खास्त करने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जगनारायण साव, राजाराम पासवान, नागेंद्र पासवान, तिलौथू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सुहागन, उपेंद्र उमा पासवान, बिजेंदर पासवान, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बरुणा पंचायत के मुखिया मुन्ना पासवान, बीडीसी अरुण कुमार समेत सैकड़ो लोगों ने लोजपा आर की सदस्यता ग्रहण किया।
See also  बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी, DM-SSP ने पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment