देश

Rain Alert: यूपी से लेकर बिहार-झारखंड तक आज बारिश के आसार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Rain Aler: दिसंबर का पहला सप्ताह खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी ठंड का व्यापक असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, चक्रवात मिचौंग की वजह से कुछ राज्यों में भारी तो कुछ राज्यों में हल्की बारिश से मौसम बदला है। आंध्र प्रदेश के मध्य तट पर गहरा दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह 11 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई।

ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। और जगह-जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button