देश

PM Kisan Yojana: द‍िवाली पर खुशखबरी! 15 नवंबर को किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये, यहां देखिए अपना नाम

PM Kisan Yojana: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। अब तक इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 14किश्तों में फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान 15वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से साल में तीन किश्तें जारी की जाती है। हर एक किश्त में 4 महीने में जारी की जाती है।

15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में आएंगे पैसे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे। दरअसल, किसानों के साथ एक संवाद कार्यक्रम के जरिए यह पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस दौरान देश भर के 8 करोड़ किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। इस कार्यक्रम को देखने के लिए आप https://pmevents.ncog.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसका आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन्होंने ekyc पूरी करा ली है। इसके साथ ही फॉर्म में दी गई सभी डिटेल्स ठीक भरी हों। फॉर्म में किसी भी तरह की गलती होने पर पैसे अटक सकते हैं।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्‍टेटस

1 – सबसे पहले पीएम क‍िसान की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

2 – यहां पर पेमेंट सक्सेस टैब में इंड‍िया का मैप द‍िखाई देगा।

3 – अब दांईं तरफ एक पीले रंग का टैब ‘डैशबोर्ड’ द‍िखेगा, इस पर क्‍ल‍िक करें।

4 – क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

5 – विलेज डैशबोर्ड टैब पर आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी।

6 – यहां पर राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत का चयन करें।

7 – अब आप शो बटन पर क्लिक करें।

8 – इसके बाद आप अपनी डिटेल्स स‍िलेक्‍ट कर सकते हैं।

क्या पिता की खेती पर बेटे को मिलेंगे पैसे?

अगर कोई व्यक्ति जिसके नाम पर खुद का खेत नहीं है, लेकिन वह अपने पिता के नाम पर मौजूद खेत को जोतता है तो उसे पीएम किसान का फायदा नहीं मिलेगा। उसे वह जमीन अपने नाम से कराने के बाद ही इसका फायदा मिलेगा। परिवार का एक ही सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठा सकता है। दरअसल, इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके नाम पर जमीन का होना बहुत जरूरी है।

अगर आपके नाम पर जमीन नहीं है। ऐसे में आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य अप्लाई कर सकते हैं। लिहाजा एक ही परिवार में पिता और पुत्र दोनों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button