देश

नेपाल में हुआ लैंड स्लाइड, मचा हाहाकार, यात्रियों से भरी दो बसे बही नदी में, 63 से ज्यादा लोग लापता

DESK: नेपाल के काठमांडू शहर में कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। यहां लैंडस्लाइड होने से ऐसी तबाही और चीख पुकार मची की हर कोई हैरान रह गया। नेपाल में भूस्खलन की वजह से यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई।

इन दो बसों में सवार 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल, रेस्क्यू टीम मौके पर है और बचाने की जंग जारी है। बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई एक बस वीरगंज से काठमांडू तो दूसरी बस गौर से काठमांडू जा रही थी। नारायण घाट मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की वजह से यह हादसा हुआ। नारायणघाट और मुग्लिंग के बीच की यह घटना सुबह 3.30 की है। इस हादसे में कई के मारे जाने की संभावना है। मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल हैं।

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव के मुताबिक, ‘प्रारंभिक जानकारी की मानें तो दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे।

भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे त्रिशूल नदी में बह गई। घटना स्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसो की तलाश करने में दिक्कत आ रही है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड के सीमावर्ती क्षेत्र में भूस्खलन से बस के बह जाने से देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग पांच दर्जन यात्रियों की मौत और संपत्ति के नुकसान से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button