Youtuber Manish Kashyap: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम के खिलाफ एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ओलंपिक संघ से अरशद नदीम का डोप टेस्ट कराने की मांग की है। मनीष कश्यप का आरोप है कि अरशद ने मैदान में खेलते समय कुछ खाया था, जो प्रतिबंधित पदार्थ हो सकता है।
नीरज चोपड़ा, जो कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे थे, अरशद नदीम से हार गए। इसके बाद मनीष कश्यप ने कहा कि अगर अरशद का डोप टेस्ट होता है और उसमें कुछ प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि होती है, तो उन्हें आयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
मनीष कश्यप की इस मांग ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक ओलंपिक संघ या अरशद नदीम की तरफ से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अब यह देखना होगा कि इस विवाद का क्या परिणाम निकलता है और क्या वास्तव में अरशद नदीम का डोप टेस्ट किया जाएगा।