देश

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से किया संपर्क, जानें क्या आया अपडेट

Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पिछले 16 दिनों से सो रहे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जगने का समय आ गया है. इसरो ने शुक्रवार को विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क किया है, लेकिन वहां से कोई सिग्नल नहीं मिल पा रहा है. इसे लेकर इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर नई जानकारी दी है.

चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) को लेकर इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क करने की कोशिश की गई है. फिलहाल, उनकी ओर से कोई भी सिग्नल नहीं मिल पा रहा है. दोनों से आगे भी संपर्क करने की कोशिश जारी रहेगी. चांद्र की धरती पर अब सुबह हो रही है, इसलिए सूरज की किरणों से चलने वाले प्रज्ञान और विक्रम को जगाने की कोशिश हो रही है.

आपको बता दें कि इसरो ने 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई थी. उस समय चांद पर सुबह थी. इसके बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने मून वॉक किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. दोनों ने इसरो को चंद्रमा के तापमाना, मिट्टी, खनिज समेत कई जानकारियां भेजीं. हालांकि, अगर प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर फिर से सक्रिय हो जाएंगे तो यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी होगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button