क्राइमदेशमनोरंजन

Akanksha Dubey Suicide: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं आकांक्षा, बुरी तरह रो रही थीं…क्लिप वायरल

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। खुदकुशी से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं थीं। छोटी से वायरल वीडियो में वह बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

गौरतलब है कि रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

भदोही की रहने वाली थीं आकांक्षा

उत्तर प्रदेश के भदोही में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जनपद के चौरी थाना इलाके के बरदाहा की निवासी थीं। आकांक्षा दुबे को छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करती थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button