बॉलीवुड

सलमान खान पर हमले की साजिश रचने वाला पांचवां आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, हो सकते हैं कई अहम खुलासे

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर हमले की साजिश के मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। इस बार 30 साल के जॉनी वाल्मीकि को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग द्वारा सलमान खान को मारने की साजिश रची गई थी। इसी संदर्भ में यह पांचवी गिरफ्तारी की गई है।

हरियाणा पुलिस ने 37 वर्षीय जॉनी वाल्मीकि को शनिवार को भिवानी से गिरफ्तार किया। जल्द ही उसे नवी मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

अप्रैल महीने में, नवी मुंबई पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन चारों से पूछताछ के दौरान जॉनी वाल्मीकि का नाम सामने आया था। इसके बाद नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर जॉनी वाल्मीकि की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की जांच और पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button