स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर बिहार में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इस बाबत रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विभागीय आदेश में कहा गया है कि भारतरत्न लता मंगेशकर का निधन छह फरवरी को हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह से सात फरवरी तक राष्ट्रीय शोक संसूचित किया है।
राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में राजकीय समारोह, सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
राज्यपाल फागू चौहान समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व दुख व्यक्त किया है।
वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। सीएम ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति व उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।’