नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लंबे वक्त से एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब लग रहा है कि ‘हाउसफुल 5’ उनके लिए गेमचेंजर साबित हो रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर जो धमाकेदार कलेक्शन किया है, उसने ना सिर्फ दर्शकों को चौंका दिया, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। अक्षय कुमार की ये कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी फिल्म पहले ही वीकेंड में कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है।
तीन दिन की जबरदस्त कमाई
‘हाउसफुल 5’ ने शुक्रवार को 24 करोड़ की ओपनिंग ली थी, वहीं शनिवार को ईद और वीकेंड का फायदा मिलते हुए 31 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसके बाद रविवार को फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई करते हुए कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को 87 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है।
सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन द्वारा शेयर की गई वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दो दिनों में 91.14 करोड़ रुपये का वैश्विक कारोबार किया था। अब तक के अनुमान के मुताबिक, फिल्म वीकेंड खत्म होने तक 132 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड बजा ‘हाउसफुल 5’ का डंका
इस तगड़े रिस्पॉन्स से साफ है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी और वीक डेज में भी अगर पकड़ बनाए रखी, तो यह फिल्म अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट फिल्म बन सकती है। हाल के कुछ वर्षों में अक्षय की फिल्मों को ऐसा ओपनिंग वीकेंड कम ही मिला है, इसलिए यह फिल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट बन सकती है।
तोड़ी इन 20 फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘हाउसफुल 5’ ने 23वें स्थान पर एंट्री मारी है। फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए ‘सुल्तान’, ‘RRR’, ‘साहो’, ‘कबीर सिंह’, ‘फाइटर’, ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
यहां देखें टॉप फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई:
फिल्म | कलेक्शन (हिंदी) |
---|---|
हाउसफुल 5 | ₹32 करोड़ |
सुल्तान | ₹31.67 करोड़ |
RRR | ₹31.5 करोड़ |
हैप्पी न्यू ईयर | ₹31.06 करोड़ |
सिम्बा | ₹31.06 करोड़ |
दबंग 3 | ₹30.9 करोड़ |
किक | ₹30.18 करोड़ |
साहो | ₹29.48 करोड़ |
गोलमाल अगेन | ₹29.09 करोड़ |
कबीर सिंह | ₹27.91 करोड़ |
फाइटर | ₹27.5 करोड़ |
सूर्यवंशी | ₹26.94 करोड़ |
तानाजी | ₹26.01 करोड़ |
गुड न्यूज | ₹25.65 करोड़ |
खिलाड़ी कुमार की वापसी?
इस लिस्ट में अक्षय कुमार की कई फिल्में हैं, लेकिन ‘हाउसफुल 5’ ने उन सभी को पछाड़ दिया है। खास बात ये है कि यह फिल्म फरदीन खान के करियर की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या फिल्म वीक डेज में भी इसी रफ्तार से चलती है या नहीं। फिलहाल तो साफ है कि अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर फुल टंकी धमाका कर दिया है।