खेसारी लाल को देखते ही क्रेजी हो गई नेपाली महिला, हाथ का टैटू दिखा बोली-आपके लिए जान दे दूंगी

On: Wednesday, March 2, 2022 6:02 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


डेस्क। 
भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। खेसारी लाल यादव ने कला के दम पर अपनी पहचान न केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच बल्कि देश भर में बनाई है। 


भोजपुरी सिंगर और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके खेसारी के फैन्स की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। एक्टर खेसाली लाल का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नेपाली महिला खेसारी से लिपट कर फूट फूट कर रोने लगती है और कहती है कि मैं आपके लिए जान दे सकती हूं। 

See also  Housefull 5 Box Office Collection: संडे को अक्षय कुमार की बमफाड़ कमाई, इन 20 फिल्मों को छोड़ा पीछे!


वायरल वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन खेसारी लाल यादव नेपला के मधेश के रौतहट गए थे। यहां खेसारी को एक कार्यक्रम में शामिल होने था। इस कार्यक्रम के दौरान एक महिला फैन मिली जो कि खुद भी एक स्टेज परफार्मर है। 


See also  Kiran Rao On Laapataa Ladies: लापता लेडीज ऑस्कर्स में, खुशी से झूम उठीं किरण राव, बोलीं- हमारी कड़ी मेहनत का सबूत है ये

बताया जाता है कि महिला फैन ने खेसारी लाल यादव को देखती ही भावुक हो गई और उनके गले लग गई। महिला फैन इस कदर भावुक हो गई की वो भोजपुरी एक्टर से मिलने के बाद रोने लगी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला रोते हुए खेसारी के पैर छू रही है। महिला फैन ने कहा कि वो आठ साली से उनकी फैन है।


भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल से मिलने के बाद महिला फैन ने बताया कि उसने अपनी हाथों पर उनका टैटू बनवा रखा है। टैटू को देखकर बहुत से लोगों ने मुझपर कमेंट किया, 

See also  Pushpa 2 Day 12 Collection: 'पुष्पा 2' की धुआंधार कमाई जारी, बॉक्स ऑफिस पर कायम है रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार


तरह-तहर की बातें कहीं। महिला फैन भावुक होकर कहती है कि मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं। फैन्स ने खेसारी के साथ एक वीडियो भी बनाने की गुजारिश की। उसके बाद वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नेपाली महिला ने खेसारी के गाने पर उनके साथ डांस भी किया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment