धर्म

Aaj Ka Panchang : श्रावण मास का आखिरी सोमवार, प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, जानें 28 अगस्त का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang:  28 अगस्त को श्रावण शुक्ल की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि 28 अगस्त को शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही 28 अगस्त को देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। 28 अगस्त को प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही इस दिन सावन का आंठवां और आखिरी सोमवार भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

28 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त

  • द्वादशी तिथि  –  28 अगस्त को शाम 6 बजकर 23 मिनट तक
  • आयुष्मान योग –  28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र  –  28 अगस्त को देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक

28 अगस्त का शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की आखरी सोमवारी पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन प्रदोष व्रत, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – सुबह 07:32 से सुबह 09:09 तक
  • मुंबई – सुबह 07:57 से सुबह 09:31 तक
  • चंडीगढ़ – सुबह 07:33 से सुबह 09:10 तक
  • लखनऊ – सुबह 07:19 से सुबह 08:55 तक
  • भोपाल – सुबह 07:35 से सुबह 09:10 तक
  • कोलकाता – सुबह 06:52 से सुबह 08:27 तक
  • अहमदाबाद – सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक
  • चेन्नई – सुबह 07:30 से सुबह 09:03 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:56 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:48 PM

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button