क्राइम

बेतिया में गला दबाकर पंच की हत्या, खेत में फेंका शव, गांव में फैली सनसनी

बेतिया के चनपटिया की गिद्धा पंचायत के वार्ड-4 के दिव्यांग ग्राम पंच नगीना महतो की गला घोंटकर हत्या कर दी गई । उनका शव एक खेत से बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पहली नजर में पंच की हत्या गला दबाने से प्रतीत हो रही है। चेहरे और हाथ पर जख्म के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पत्नी फूलकुमारी देवी की शिकायत पर गांव के ही वार्ड सचिव नारायण महतो के पुत्र अवध किशोर महतो और अन्य पर एफआईआर कराई गई है। पूर्व विवाद में पंच की हत्या की बाद कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार से गायब पंच की खोजबीन करने निकले परिजनों को गिद्धा बुनियादी विद्यालय के समीप शीशम के पेड़ के नीचे उनकी लाठी दिखी, वहीं सड़क के दूसरे तरफ खेत में लगे धान के पौधे पर घसीटे जाने का चिह्न देख परिजनों को शक हुआ। वे इसके सहारे आगे बढ़े तो कुछ दूरी पर पंच का गमछा मिला। फिर थोड़ा आगे बढ़ने पर धान के खेत में फेंका गया शव मिला। परिजनों ने उन्हें पहचान लिया। उसके गले पर काला और मुंह पर जख्म के निशान थे।

पंच नगीना महतो के दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा पुत्र अजय महतो (32) दिल्ली में तो वहीं छोटा पुत्र धामन महतो (27) लुधियाना में रहकर किसी कंपनी में मजदूरी करते हैं। सभी विवाहित हैं। नगीना की हत्या से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगीना की बदहवास पत्नी फूल कुमारी देवी रोते हुए अपने पति को वापस लाने के लिए सभी से गुहार लगा रही थी। कह रही थी कि अब हम किसके सहारे जिएंगे। उनकी व्यथा बयां नहीं किया जा सकता। परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। बार-बार पत्नी व दोनों पतोहू रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। ग्रामीणों की आंखें भी नम थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button