क्राइम

Bihar Crime: घर में घुसकर प्रिंसिपल की मां का मर्डर; आंगन में रेता गला, खून से सनी मिली लाश

Bihar Crime: नालंदा जिला के बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतका महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह की 83 वर्षीय मां फूलकुमारी देवी है। वह घर में अकेली रहती थी। ग्रामीण लूटपाट के दौरान हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वही हत्या की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह घर के आंगन में पड़े शव को देखकर शोर मचाया। लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। श्वान दस्ता व एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि पड़ोसियों से घटना की सूचना मिली। कान की बाली और हाथ से बाल गायब है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच चल रही है। एफएसएल की टीम व श्वान दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य जमा कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना के अन्य पहलूओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो सका है 83 साल की बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने हत्या क्यों की।rime

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button