क्राइम

Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में चार बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी का भी मर्डर; बोरे में भरकर ले गए शव

DESK: राजधानी पटना के फुलवरिया बिंद टोली में शनिवार को प्रेम प्रसंग के आरोप में अज्ञात लोगों ने दो लोगों की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। जानकारी के अनुसार बिंदटोली गांव की एक महिला का किसी पुरुष से अवैध संबंध था । पुरुष का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। इस बात से गांव वाले नाराज थे। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला के ससुर झुमलाल महतो और पति बल्लम महतो गुजरात में मजदूरी करते हैं। घर पर महिला भूखा देवी अपने चार बच्चों के साथ अकेले ही रहती थी।

किसी ने भूखा देवी की हत्या की खबर उसके मायके वालों को फोन से दी। खबर पर सुल्तानपुर, मोकामा निवासी नाथो महतो की पत्नी सविता देवी अपने स्वजनों के साथ फुलवरिया स्थित बेटी के घर पहुंची। बेटी को घर में नहीं देख खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने उसे कुछ नहीं बताया पर बच्चों ने बताया कि कुछ लोगों ने मम्मी और चाचा को गला घोंटकर मार डाला और शव को बोरे में बंद कर ले गए हैं। इस जानकारी के आधार पर सविता देवी देर शाम थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2024: मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

वहीं घटना के विषय में ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदलबल गांव पहुंच छानबीन में जुट गए। पुलिस की एक टीम शव खोजने के लिए गंगा घाट गई पर कुछ पता नहीं चल सका है। महिला के साथ मारे गए पुरुष के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। मृतका के बच्चों से पुलिस उस पुरुष के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button