क्रिकेट

IPL 2024: धोनी के बाद कौन बनेगा CSK का अगला कप्तान? थाला के पोस्ट के बाद फ्रेंचाइजी ने भी किया ऐलान

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है। उससे करीब ढाई हफ्ते पहले लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी का एक बड़ा ऐलान सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी है। वैसे तो धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। मगर जब भी कोई बड़ा ऐलान करना होता है तो धोनी फेसबुक, एक्स या इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं। ऐसा ही एक बार फिर होने की सुगबुगाहट है। धोनी ने फेसबुक पर आगामी आईपीएल सीजन में अपने नए रोल की जानकारी शेयर की। इसके बाद सस्पेंस बन गया कि क्या होगा उनका नया रोल?

सीएसके ने भी किया पोस्ट

माही के इस पोस्ट के बाद हर तरफ एक ही चर्चा थी कि वह आगामी आईपीएल सीजन में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। वहीं कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि बीच सीजन धोनी संन्यास लेकर मेंटोर के रोल में आ सकते हैं। ऐसी सभी अटकलें लग रही हैं। धोनी के पोस्ट के बाद उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस बात को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। माही ने जहां लिखा कि वह अब आईपीएल के नए सीजन और अपने नए ‘रोल’ में आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। तो उनके नए रोल पर सीएसके ने भी पोस्ट शेयर किया।

कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्तान?

अब सवाल यह है कि धोनी अगर कप्तानी छोड़ते हैं या बीच सीजन रिटायरमेंट लेते हैं तो उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? सीएसके के अगले कप्तान के नाम पर चर्चा होने लगी है। रवींद्र जडेजा टीम के दूसरे सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। मगर उन्होंने 2022 में कप्तानी संभाली थी लेकिन बीच सीजन ही टीम का प्रदर्शन इतना खराब हुआ कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद फिर धोनी कप्तान बन गए। ऐसे में अब एक नाम जो सभी के जहन में आ रहा है वो है रुतुराज गायकवाड़ का। गायकवाड़ को लंबे समय तक सीएसके के नए कप्तान के रूप में देखा जा सकता है।

रुतुराज ने एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनके पास कप्तानी का अनुभव रहा है। ऐसे में वह धोनी के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। मगर धोनी का जो नए रोल वाला सस्पेंस है इस पर से पर्दा सीएसके और धोनी खुद ही हटा सकते हैं। मगर इतना तय है कि अगर धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है तो जरूर वह जल्द ही कोई ना कोई ऐलान कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button