Sunday, May 18, 2025
Home​करियरशिक्षाBihar intermediate Math Paper Leak? इंटर गणित का पेपर लीक या भ्रम...

Bihar intermediate Math Paper Leak? इंटर गणित का पेपर लीक या भ्रम फैलाने की साजिश? परीक्षा से पहले वायरल किए सवाल-जवाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 आज से शुरू हो गई। राज्यभर में बनाए गए 1471 केंद्रों पर पहले चरण की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। इस बीच परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले आज इंटरमीडिएट के गणित का पेपर बताकर सवाल और जवाब वायरल किए जा रहे हैं।

 हालांकि वास्‍तव में ये प्रश्‍न परीक्षा में आए या नहीं यानी ये पेपर लीक है या सिर्फ भ्रम फैलाने की साजिश इसका पता परीक्षा खत्‍म होने के बाद ही चल पाएगा। 


बिहार बोर्ड परीक्षा का आज पहला दिन है। पहले ही दिन सोशल मीडिया के जरिए गड़बड़ी फैलाने की कोशिशों ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक के बाद एक प्रश्‍न पत्रों को लीक करने की कोशिश हुई थी।

 इसे लेकर छात्रों ने काफी बवाल भी मचाया था। लिहाजा इस बार माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड गड़बड़ियों को लेकर काफी सतर्क है। 


14 फरवरी तक चलेगी इंटरमीडिएट परीक्षा 
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित की गई है।  इसमे 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने हैं। परीक्षा दो शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक

 आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक मिलेगा। पहली पाली के लिए 9.20 मिनट और दूसरी पाली के लिए 1.35 मिनट तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले दो बार परीक्षार्थी की जांच की जायेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular