Thursday, June 19, 2025
Home​करियरBihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस डायरेक्ट...

Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, सबसे पहले देखें रिजल्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board 12th Result: रिजल्ट आज दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर जानकारी शेयर की है। बिहार बोर्ड के अनुसार, 12वीं रिजल्ट को बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के साथ

पर भी देख सकेंगे। पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हुए थे। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं। बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 12वीं रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

पिछले सालों की तरह इस साल भी बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम का ऐलान करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा देने वाले और पास होने वाले छात्रों की संख्या, कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में डिटेल आदि शेयर करेगा।

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं टाॅपर पर जमकर बरसेगा पैसा, हो जाएंगे मालामाल, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

ऐसे करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

– होमपेज पर ‘इंटर रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें

– मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और DoB दर्ज करें

– सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें

– रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News