बिहार

छठे चरण का प्रचार बंद; चंपारण, सीवान, शिवहर, वैशाली, महाराजगंज, गोपालगंज समेत 8 सीट पर 25 को मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम 8 बजे  थम गया। इस चरण के 8 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 25 मई, शनिवार को होगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उम्मीदवार जनसंपर्क में जुट गए। इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, लवली  आनंद, हेना शहाब, अवध बिहार चौधरी सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 78 पुरुष एवं 8 महिला उम्मीदवार शामिल है।

इस चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआईपी के मुकेश सहनी सहित एनडीए एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी। छठे चरण में राज्य में 21 राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय दलों के, 30 निबंधित दलों के और 35 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (सु), सीवान एवं महाराजगंज में मतदान होगा।

आठ सीटों के लिए 14,872 बूथ बनाए गए 

राज्य में छठे चरण की आठ सीटों के चुनाव को लेकर कुल 14,872 बूथों का गठन किया गया है। इनमें 1281 बूथ शहरी क्षेत्र में और 13591 ग्रामीण क्षेत्र में बूथ बनाए गए है। इस चरण में महिलाओं द्वारा संचालित बूथ 62, मॉडल बूथ 77, दिव्यांगजनों द्वारा संचालित बूथ 54 बनाए गए है। वहीं, इस चरण में 7660 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इस चरण में हरेक बूथ पर औसतन 1004 मतदाता मतदान करेंगे। इस चरण में मतदान के लिए 17,846 कंट्रोल यूनिट (सीयू), इतने ही बैलेट यूनिट (बीयू) और 19,334 वीवी पैट का इस्तेमाल होगा।

1.49 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे 

इस चरण में कुल 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला एवं 428 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैँ। इस चरण में 142568 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 104873 मतदाता एवं एक सौ वर्ष से अधिक उम्र के 3014, 18-19 वर्ष के 212496 और 20-29 वर्ष के 3149316 मतदाता वोट देंगे। इनके अतिरिक्त इस चरण में 27334 सर्विस वोटर एवं 21 ओवरसीज वोटर भी वोट देंगे।

200 कर लें या 400, जीरो पर ही आउट होंगे; तेजस्वी की डबल सेंचुरी केक पर JDU ने RJD को बताई हैसियत

छठे चरण में आने सामने के मुकाबले में हैं उम्मीदवार 

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट

एनडीए- सुनील कुशवाहा जदूय
इंडिया गठबंधन- दीपक यादव राजद

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट        

एनडीए- संजय जायसवाल (भाजपा)
इंडिया- उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस)

पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट

एनडीए- राधा मोहन सिंह (भाजपा )
इंडिया गठबंधन- राजेश कुशवाहा (वीआईपी)

शिवहर लोकसभा सीट

एनडीए- लवली आनंद (जदयू)
इंडिया गठबंधन- रितू जायसवाल (राजद)

वैशाली लोकसभा सीट

एनडीए- वीणा देवी (लोजपा-आर)
इंडिया गठबंधन- मुन्ना शुक्ला (राजद)

गोपालगंज लोकसभा सीट  

एनडीए-आलोक सुमन (जदयू )
इंडिया गठबंधन- चंचल पासवान (वीआईपी)

सीवान लोकसभा सीट

एनडीए- विजयालक्ष्मी देवी (जदयू)
इंडिया गठबंधन- अवध बिहारी चौधरी (राजद
हेना शहाब (निर्दलीय)

महाराजगंज लोकसभा सीट     

एनडीए- जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल (भाजपा)
इंडिया गठबंधन- आकाश कुमार सिंह (कांग्रेस)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button