बिहारसिवान

सिवान में अनियंत्रित पिकअप का कहर, घर में सो रही दो महिलाओं को कुचला, मौत; तीन की हालत गंभीर

सिवान। जिले में बुधवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर स्थित नेवारी गांव में एक अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के क्रम में वह एक घर में घुस गया।

हादसे में पिकअप चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया।

Bihar: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी पर बवाल, आरोपी को छुड़ाने के लिए छात्रों ने की रोड़ेबाजी; कई जख्मी

महिलाओं की पहचान रोझनी देवी और चंद्रावती देवी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामायण मांझी, पंचरत्नी देवी और पिकअप चालक शामिल है।

बताया जाता है कि नेवारी निवासी रामदयाल राम की पत्नी पंचरत्नी देवी घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान रघुनाथपुर की तरफ से छपरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित ने उसे धक्का मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद चालक भागने लगा।

भागने के क्रम में घर में घुसा वाहन

भागने के क्रम में वाहन रामायण मांझी के घर में घुस गया। इससे घर में खाना खाकर सो रहे रामायण मांझी, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी और छठी मांझी की पत्नी रोझनी देवी चपेट में आ गए। हादसे में रोझनी देवी और चंद्रावती देवी की मौत हो गई।

घायल अस्पताल में भर्ती

वहीं, रामायण मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही पिकअप चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में इलाज करवा रही है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button