राजेन्द्र सिंह के पुनः भाजपा में शामिल होने पर बटी मिठाई पूर्व विधायक समेत पार्टी नेताओं में दिखा खुशी का माहौल

On: Monday, January 17, 2022 6:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहतास (कमलेश कुमार)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रविवार को पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर घर वापसी की है। इससे उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता व उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। सोमवार को शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सीमल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। तथा उम्मीद जताया है कि उनकी घर वापसी से बिहार में जहां भाजपा पूरी तरह मजबूत होगी। वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह पार्टी को बहुमत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। 

उपस्थित अन्य लोगों का कहना था कि राजेंद्र सिंह एक सफल नेतृत्व कर्ता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम के प्रति चिंतन व आम आवाम के सुख दुख में शामिल रहने वाले नेता है। जिनके समर्थक केवल रोहतास जिले में ही नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में है, उनके घर वापसी की खुशी से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को ऊर्जा मिली है। इधर राजेंद्र सिंह के भाजपा में पुनः शामिल होने पर पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष कुमार शशि शेखर, परमहंस सिंह, अखिलेश सिंह, कुंवर जी, निर्दोष पांडेय, मुन्नालाल कसेरा समेत कई अन्य नेता शामिल थे।
See also  बगैर निबंधन के कार्य कर रहे एफसीआई अधिकारी, श्रम अधीक्षक ने एफसीआई प्रबंधक को निबंधन के लिए दिया निर्देश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment