Sunday, May 18, 2025
Homeबिहाररोहतासदिग्गज नेता राजेन्द्र सिंह पुनः भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक समेत...

दिग्गज नेता राजेन्द्र सिंह पुनः भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक समेत पार्टी नेताओं में दिखा खुशी का माहौल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहतास (कमलेश कुमार) भारतीय जनता पार्टी मैं कभी बिहार और झारखंड के थिंक टैंक माने जाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह रविवार को पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर घर वापसी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह की स्वीकृति मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी का गमछा पहनाकर राजेंद्र सिंह का को पुनः पार्टी में शामिल किया है। तथा उम्मीद जताया है कि उनकी घर वापसी से बिहार में जहां पार्टी पूरी तरह मजबूत होगी। वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह पार्टी को बहुमत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। बताते चलें कि रोहतास के दिनारा कि रहने वाले राजेंद्र सिंह पूर्व में झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री व बिहार में भाजपा के प्रदेश मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष की दायित्व संभाल चुके हैं।

 पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर वह लोजपा में शामिल हुये थे। उनके चुनाव लड़ने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जय कुमार सिंह की हार भी हुई थी। रविवार को पुणे भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। तथा डेहरी विधानसभा के अश्वनी सिंह की भी मौजूदगी दिखी। भाजपा में पुनः शामिल होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह भाजपा के कद्दावर नेता रहे है। उनके पुनः पार्टी में शामिल होने पर भाजपा को मजबूती मिलेगा। इस दौरान सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। राजेंद्र सिंह को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, परमहंस सिंह, मुन्नालाल कसेरा, राजीव कुमार, कुंवर जी, कृष्णा दुबे, समेत कई अन्य नेता शामिल थे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular