पटना गैंगरेप: सौतेली मां बनी हैवान, 15 साल की बेटी को बनाना चाहती थी सेक्स वर्कर; 5 आरोपी गिरफ्तार

On: Sunday, November 3, 2024 8:13 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार की राजधानी पटना के एक पॉश अपार्टमेंट में 15 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले ने झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पीड़िता की सौतेली मां भी शामिल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता की सौतेली मां उससे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही थी। वह उसे सेक्स वर्कर बनाना चाहती थी। उसी ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी को अपार्टमेंट में भेजा था, जहां दरिंदों ने उसका गैंगरेप किया। यह घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता का पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  सिविल ड्रेस में मामला सुलझाने गए थे ‘थाने के साहब’, भीड़ ने पीटा; 5 अरेस्ट

अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर थाना इलाके में स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट में शुक्रवार रात करीब 8 बजे यह घटना हुई। पटना के एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर-2 दिनेश कुमार पांडेय ने शनिवार को मीडिया से बताचीत में कहा कि राजीव नगर इलाके के अपार्टमेंट में किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता उन्हें घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  Patna Metro: पटना में निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग में बड़ा हादसा, लोको पिकअप मशीन मजदूरों पर चढ़ी, 2 की मौत

सौतेली मां ने ही भेजा था फ्लैट में, हैवानों ने प्राइवेट पार्ट भी डैमेज किया

बताया जा रहा है कि पीड़िता पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके की रहने वाली है। उसके पिता की दो शादियां हुई हैं। उसकी सौतेली मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। वह उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का काम कर रही थी। उसी ने शुक्रवार देर शाम पीड़िता को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भेजा था। जहां कुछ लोगों ने मिलकर नाबालिग लड़की का बेरहमी से गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता के प्राइवेट पार्ट भी जख्मी हो गए। पुलिस को घर से खून से सना हुआ पोछा मिला और एक गाड़ी की सीट से भी खून के निशान पाए गए।

See also  पटना के बेऊर में जेल में पुलिस की छापेमारी से कैदियों में मचा हड़कंप, इसी जेल में बंद हैं बाहुबली अनंत सिंह

पुलिस ने इस मामले में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें उसकी सौतेली मां और मुख्य आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप का मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है। पीड़िता की हालत ठीक होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। मामले का जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment