पटना

BIHAR: 16 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की से होटल में किया रेप, इंस्टाग्राम पर दोनो की हुई थी दोस्ती, जानिए पूरा मामला…

PATNA: राजधानी पटना से रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां 16 साल के लड़के ने 12 साल की लड़की से होटल में रेप को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टा पर हुई थी। आरोपी लड़का पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। और दोनों एक-दूसरे को जानते भी है। जानकारी के मुताबिक रुपसपुर निवासी 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िता का जानकार है। वह बहलाकर पीड़िता को राजा बाजार स्थिति एक होटल में ले गया था।

जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घटना स्थल के समीप रोड पर बदहवास थी। तभी भाई उसे घर ले गया। इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता का परिवार मुकदमा दर्ज करवाने के लिए स्थानीय थाने में गया, लेकिन अन्य थाना क्षेत्र की घटना होने की बात कहा एफआईआर नहीं की गई। जिसके बाद में वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप पर इस संबंध में शास्त्री नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

थानेदार ने बताया कि आरोपित भी नाबालिग हैं। उसकी उम्र 16 साल है। छात्रा की इंस्टाग्राम पर पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से पहचान हुई थी। होटल कर्मी ने बिना जांच के युवकों को कमरा दे दिया था। पुलिस इस लापरवाही पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, तलाक मामले में कोर्ट पहुंचे थे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button