बिहार

Patna Lathicharge: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष को आईं गंभीर चोटें, ICU में भर्ती; पूर्व सांसद भी चोटिल

भागलपुर। पटना में विधानसभा मार्च के दौरान जिले के कई भाजपा नेता घायल हो गए। जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जयप्रकाश अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

टुनटुन साह की एमआरआइ सहित कई जांच हुई है। उनसे मिलने सांसद सुशील मोदी, राम कृपाल यादव, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष रोहित पांडेय सहित कई नेता पहुंचे और हालचाल जाना।

लाठीचार्ज की घटना में पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक पवन यादव, नवगछिया प्रभारी अभय वर्मन, जिाध्यक्ष संतोष कुमार, वरूण यादव, लीना सिन्हा, संजय चौधरी चोटिल हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, लोकसभा संयोजक शरद सलारपुरिया, डा. प्रीति शेखर सहित कई नेताओं को आंसू गैस का सामना करना पड़ा।

कई कार्यकर्ताओं को पानी के बौछार के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे सहित कई नेताओं को शास्त्रीनगर थाने में कई घंटे बैठाकर रखा गया।

आज काला दिवस मनाएगी भाजपा

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई ने दी है।

महागठबंधन सरकार ने पार कर दी सारी सीमाएं : शाहनवाज हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना की सड़क पर सबकी आंखों के सामने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई। विजय सिंह की मौत महागठबंधन सरकार की क्रूरता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा भीषण लाठीचार्ज वो भी शांति से मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और बर्बर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की शहादत और जख्मों का इंसाफ बिहार की जनता करेगी।

Vijay Kumar Singh: कौन थे विजय कुमार सिंह? पटना के लाठीचार्ज में गंवाई जान, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

लाठी के दम पर बिहार नहीं चलेगा

अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार लाठी के दम पर नहीं चलेगा। चच्चा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, उसने आपातकाल की याद दिला दी।

चौबे ने कहा कि चच्चा-भतीजा की जोड़ी यह जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है, अंहकारी और दंभी सरकार को नहीं चलने दिया था। इस महागठबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। चौबे ने जहानाबाद से विधानसभा मार्च में आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button