Thursday, June 19, 2025
Home​अपराधशादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, मांग में सिंदूर भी डाला,...

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, मांग में सिंदूर भी डाला, डाटा इंट्री आपरेटर पर प्राथमिकी दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टॉप बिहार, डेस्क:  नालंदा के जिला परिषद में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत चंद्रदीप कुमार पर महिला थाने में यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चंद्रदीप कुमार पर एक युवती ने यह मामला दर्ज कराया है। इसमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। युवक पर दूसरी शादी करने और दो लाख रुपये की ठगी का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


दर्ज प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि बड़ी पहाड़ी निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र चंद्रदीप कुमार से उसकी दोस्ती हुई। समय के साथ दोस्ती में करीबी बढ़ती चली गई। चंद्रदीप ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इस क्रम में उसने कइ बार शारीरिक संबंध बनाए। रामचंद्रपुर नाला रोड, देवीसराय समेत कई अन्‍य जगहों पर ले जाकर चंद्रदीप ने उससे दैह‍िक संबंध बनाए। उससे दो लाख रुपये भी उसने ऐंठ लिए।


जब वह शादी के लिए कहती तो वह झांसा देता। इसी दौरान मन की तसल्‍ली के लिए उसने 14 नवंबर को उसकी मांग में सिंदूर भी डाल दिया। लेकिन जब परिवार को बताने और सार्वजनिक रूप से शादी की बात कहती तो वह रंग बदलने लगा। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। 


उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसका पता चलने पर वह सन्‍न रह गई। उसने न्‍याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने दो लाख रुपए मांगे जाने का भी युवक पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि इस दौरान चंद्रदीप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News