मुजफ्फरपुर

BIHAR: प्यार में धोखा देकर भागने की फिराक में था प्रेमी, प्रेमिका ने चला ऐसा दांव कि फट से कर ली शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को धोखा देकर भागने की फिराक में था। इसके बाद प्रेमिका ने ऐसा दांव खेला कि प्रेमी ने तुरंत उससे शादी कर ली। यह मामला सिकंदरपुर ओपी इलाके का है। अहियापुर की रहने वाली रहने वाली युवती चंदा कुमारी की कुछ महीने पहले अपने ही मोहल्ले के रहने वाले गोविंद से दोस्ती हुई। गोविंद एक प्राइवेट नौकरी करता है। उसने 26 वर्षीय चंदा को जॉब लगवाने के बहाने नजदीकी बढ़ाई।

फिर बीते चार महीने से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में एक किराये के मकान में रहने लगा। जब युवती शादी का दबाव बनाया तो युवक फरार होने की तैयारी करने लगा। फिर युवती ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने तुरंत प्रेमी युवक को थाने बुलाया फिर दोनों के परिजन आए और पुलिस अभिरक्षा में मंदिर में ही उनकी शादी करवा दी गई।

जानकारी के मुताबिक प्रेमिका चंदा ने जब प्रेमी गोविंद से शादी कर घर ले जाने की जिद करने लगी तो 2 फरवरी को अपना सामान समेट युवक डेरा से फरार होने की तैयारी करने लगा। इसकी भनक जब चंदा को हुई तो पास के सिकंदरपुर पुलिस ओपी में जाकर सारी जानकारी दी। फिर पुलिस ने त्वरित एक्शन कर प्रेमी गोविंद को ओपी पर लाया और प्रथम दृष्टि में मामला सही प्रतीत होने पर दोनों के परिजन को बुलाया गया। पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन शादी को तैयार हो गए। फिर पुलिस की मौजूदगी में ही सभी मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर आए। वहां दोनों की हिंदू रीतिरिवाज से शादी करवा दी गई। यह शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, अहियापुर की रहनी वाली चंदा कुमारी का दिल वहीं के रहने वाले गोविंद कुमार से लग गया। धीरे-धीरे दोनों काफी नज़दीक चले गए और पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चार महीने रिलेशनशिप में रहने के बाद लड़का शादी से मुकर गया। इसके बाद से लड़की ने थाने का दरवाजा खटखटाया। उसने अपने प्रेमी की पुलिस में शिकायत कर दी।

पुलिस ने प्रेमी को उठाकर ओपी में लेकर आई। उससे पूछा गया कि अपनी प्रेमिका से वह शादी करेगा या जेल जाएगा। अब गोविंद के पास कोई चारा नहीं बचा और उसने शादी के लिए हामी भर दी। इस शादी के बाराती और सराती दोनों पुलिसकर्मी ही बने। चंदा जहां इस शादी से काफी खुश है, वहीं गोविंद नाराज नजर आ रहा है। प्रेमिका चंदा ने बताया कि जॉब लगवाने के नाम पर उसका गोविंद से परिचय हुआ था और फिर नजदीकी बढ़ गई। इसके बाद वह चार महीने से साथ रह रहे थे, जब उससे घर चलने की बात की तो वह फरार होने लगा।

Bihar Politics: पार्टी के 4 विधायक, मांग रहे 2 मंत्री पद… इतना तेवर कैसे दिखा रहे जीतन मांझी?

गोविंद के पिता भोला शाह ने बताया कि उनव लोगों को कुछ पता नहीं था। शुक्रवार को पुलिस थाने से फोन गया तो जानकारी हुई। उनके बेटे ने गलती की है तो वे लोग खुशी-खुशी शादी के लिए तैयार हो गए। प्रेमी गोविंद ने कहा कि वह चंदा के साथ लिवइन में रह रहा था, सही था। मगर उसे शादी नहीं करनी थी। अब दोनों की शादी हो गई है तो वह अपनी पत्नी को साथ रखेगा।

बिहार: नेता की बेटी के साथ गैंगरेप, 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं… परिजनों ने किया हंगामा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button