Close Menu
Top Bihar
  • होम
  • ​इंडिया
  • बिहार
    • पटना
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • गोपालगंज
    • भागलपुर
    • वैशाली
    • पूर्णिया
    • सीतामढ़ी
    • बेतिया
    • बेगूसराय
    • सारण
    • नालंदा
    • बांका
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • सीवान
    • सुपौल
    • मुंगेर
    • कटिहार
    • भोजपुर
    • बक्सर
    • शिवहर
    • जमुई
    • कैमूर
    • सहरसा
    • लखीसराय
    • किशनगंज
    • अररिया
    • खगड़िया
    • गया
    • औरंगाबाद
    • मोतीहारी
    • शेखपुरा
    • जहानाबाद
    • अरवल
  • ​बिज़नेस
  • ​टेक
  • ​ट्रेंडिंग
  • खेल
  • ​करियर
    • नौकरी
    • शिक्षा
  • धर्म
  • ऑटो
  • ​मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
  • ​उत्तर प्रदेश
  • ​अपराध
  • ​राजनीति
What's Hot

बिहार से रूठकर निकली नाबालिग से गोरखपुर में दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

June 22, 2025

सीतामढ़ी में बनेगा अयोध्या की तर्ज पर भव्य सीता मंदिर, नीतीश सरकार ने जारी की तस्वीरें

June 22, 2025

PM Kisan Yojana: अटक जाए पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा तो क्या करें? यहां जानें पूरी डिटेल

June 22, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Top BiharTop Bihar
Button
  • होम
  • ​इंडिया
  • बिहार
    • पटना
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • गोपालगंज
    • भागलपुर
    • वैशाली
    • पूर्णिया
    • सीतामढ़ी
    • बेतिया
    • बेगूसराय
    • सारण
    • नालंदा
    • बांका
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • सीवान
    • सुपौल
    • मुंगेर
    • कटिहार
    • भोजपुर
    • बक्सर
    • शिवहर
    • जमुई
    • कैमूर
    • सहरसा
    • लखीसराय
    • किशनगंज
    • अररिया
    • खगड़िया
    • गया
    • औरंगाबाद
    • मोतीहारी
    • शेखपुरा
    • जहानाबाद
    • अरवल
  • ​बिज़नेस
  • ​टेक
  • ​ट्रेंडिंग
  • खेल
  • ​करियर
    • नौकरी
    • शिक्षा
  • धर्म
  • ऑटो
  • ​मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
  • ​उत्तर प्रदेश
  • ​अपराध
  • ​राजनीति
Top Bihar
Home » मुंगेर में पुलिस टीम पर पथराव, 10 आरोपी गिरफ्तार, 5 महिलाएं शामिल
मुंगेर

मुंगेर में पुलिस टीम पर पथराव, 10 आरोपी गिरफ्तार, 5 महिलाएं शामिल

Gautam KumarBy Gautam KumarMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित पाड़िया गांव में पुलिस टीम पर पथराव की घटना सामने आई है। शनिवार रात हुई इस घटना में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी बरियारपुर थाना क्षेत्र के पाड़िया गांव के निवासी हैं।

घटना की शुरुआत तब हुई जब बरियारपुर थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित अपराधी देवराज उर्फ देबू को गिरफ्तार किया। देवराज की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार रात करीब 8 बजे देवराज की गिरफ्तारी के विरोध में गांव के लोग बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग एनएच 333 को जाम करने पहुंचे। जब पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिसकर्मी कंचन कुमारी, केशरी कुमारी, विनोद कुमार और नवोद कुमार घायल हो गए।

घायलों में महिला कांस्टेबल कंचन कुमारी का सिर फट गया था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ा।

पुलिस पर हमले के बाद बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह के आवेदन पर 25 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कुमार, कुमोद कुमार, पवन कुमार, धनराज कुमार, रितिक राज, सारिका कुमारी, रीना देवी, जूली राज, नीलू कुमारी और निकिता कुमारी शामिल हैं।

Also Read: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की हत्या, इलाके में दहशत

एसपी सैयद इमरान मसूद ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस टीम पर हमले की गंभीरता को लेकर जांच की। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि, “आर्म्स एक्ट मामले में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के बाद जाम लगाने और पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें 4 जवान घायल हो गए। इस मामले में 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar News munger news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Reddit Telegram
Gautam Kumar
  • Website

लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।

Related Posts

चाची ही बन गई हमसफर! भतीजे से की शादी तो पति बोला- 6 दिन पहले ही मेरे साथ…

June 22, 2025

Airtel ने कर दिखाया कमाल, झारखंड और बिहार के 61 लाख यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाया

June 20, 2025

बिहार सरकार को बड़ा झटका: बेतिया राज की ऐतिहासिक हवेली प्रयागराज के हवाले, यूपी बनाएगा VIP गेस्ट हाउस

June 14, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Trending Now
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
​अपराध

बिहार से रूठकर निकली नाबालिग से गोरखपुर में दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

By Gautam KumarJune 22, 20250

बेतिया/गोरखपुर। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक नाबालिग लड़की के घर से नाराज होकर…

सीतामढ़ी में बनेगा अयोध्या की तर्ज पर भव्य सीता मंदिर, नीतीश सरकार ने जारी की तस्वीरें

June 22, 2025

PM Kisan Yojana: अटक जाए पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा तो क्या करें? यहां जानें पूरी डिटेल

June 22, 2025

खौफ से कांप रहे थे, मौत के मुंह से बाहर आए… ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीयों का छलका दर्द

June 22, 2025

© 2025 TopBihar.com | All Rights Reserved | Trusted News from Bihar | Powered by Gautam Kumar

  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • DMCA

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.