Thursday, June 19, 2025
Homeबिहारमुंगेरमुंगेर में ASI की हत्या के बाद पुलिस एक्शन में, एनकाउंटर में...

मुंगेर में ASI की हत्या के बाद पुलिस एक्शन में, एनकाउंटर में अपराधी को मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंगेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुड्डू यादव को एनकाउंटर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

विवाद सुलझाने गए थे ASI, अपराधियों ने किया हमला

घटना 14 मार्च की रात की है जब डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना में तैनात जमादार संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके सिर पर कई गंभीर वार किए गए, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना के पारस अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान 16 मार्च को उनकी मौत हो गई। ASI संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले थे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, एनकाउंटर में गुड्डू यादव घायल

ASI की हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे साथ लेकर मुफस्सिल थाना के बाकरपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिस की गाड़ी एक बकरी को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसी मौके का फायदा उठाकर अपराधी गुड्डू यादव जवान सैफ अली की रायफल छीनकर फायरिंग करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और उसे चेतावनी देने के बाद गोली चला दी। पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मुंगेर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक सय्यद इमरान मसूद ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मुंगेर पुलिस लाइन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

मृतक ASI संतोष कुमार सिंह का पार्थिव शरीर मुंगेर लाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा और पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

मुंगेर में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। अपराधियों के बढ़ते हौसले के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Gautam Kumar
Gautam Kumarhttps://topbihar.com
लेखक परिचय – गौतम कुमार, TopBihar.com के संस्थापक और अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं। वह सरकारी योजनाओं, ब्रेकिंग न्यूज़ और सोशल अवेयरनेस विषयों में विशेषज्ञ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News