मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियारों का जखीरा बरामद, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

On: Monday, September 8, 2025 8:57 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोतिहारी जिले में रविवार की अहले सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवलिया गाँव निवासी हृदया यादव के घर पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान घर से एक पिस्टल, एक देशी एकनाली बंदूक, एक कट्टा और दो खाली मैगजीन बरामद किए गए। हालांकि छापामारी की भनक मिलते ही मुख्य आरोपी हृदया यादव फरार हो गया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से रामजी यादव की पत्नी लालमूनि देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने घर में छुपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया। फिलहाल गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

See also  दो बहनों के तीन ब्वॉयफ्रेंड कमरे में कर रहे थे मस्ती, नवादा में भाभी ने खोल दिया मोहब्बत का राज

रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि फरार आरोपी हृदया यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट होगा कि हथियार का आपूर्तिकर्ता कौन है और आखिर किन उद्देश्यों के लिए इतनी बड़ी संख्या में हथियारों का संग्रह किया गया था।

See also  पकड़ीदयाल डीएसपी दुर्गा शक्ति ने किया पताही थाना का निरीक्षण

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिनवलिया निवासी हृदया यादव के यहां भारी मात्रा में अवैध हथियार रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और रविवार सुबह कार्रवाई की गई।

पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना की पुष्टि साबित हुई। हालांकि हृदया यादव के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है।

See also  बेतिया में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, बेटी की शादी से पहले हमला

इस छापामारी अभियान में इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद, पीएसआई अजीत कुमार सिंह, रेणु कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment