मोतिहारी: (दिव्यांशु रमण) विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण और निवारण हेतु मोतिहारी जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध अभियान में विगत दिवस विभिन्न थानों से कुल 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार अभियुक्तों में 04 पेशेवर अपराधी हैं। कुल गिरफ्तार अभियुक्तों में 01 दहेज हत्या, 01 लूट एवं 03 एससी/एसटी अधिनियम के आरोपी हैं।
मुख्य गिरफ्तारियों एवं बरामदगी में छतौनी थाना से लूट कांड में राजू पासवान पिता स्व. बिपिन पासवान ग्राम बड़ा बरियारपुर थाना छतौनी को एवं हरसिद्धि थाना कांड सं. 41/22 में नंदू चौरसिया पिता जगरनाथ चौरसिया ग्राम इब्राहिमपुर,
शैलेश राम पिता स्व. रामलखन राम ग्राम नयागांव थाना पहाड़पुर एवं अनिल पंडित पिता भिखारी पंडित ग्राम बीरसिंह बैरिया थाना रामगढवा को चोरी के बोलेरो गाड़ी के साथ आदापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। हरसिद्धि थाना में ही अपराधियों द्वारा प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल,
02 कारतूस, 01 मोबाइल भी बरामद की गई है। साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों में कुल 30 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं।
हरसिद्धि, चिरैया, बंजरिया, केसरिया, मघुबन, एवं नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया।
शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया एवं कुल लगभग 1000 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब/पाश तथा 03 भठ्ठी को विनष्ट एवं ध्वस्त किया गया है। इस सघन अभियान के तहत मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कुल 21 कांड दर्ज किये गए हैं।
जागरूकता तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत सड़क, वाहनों, दुकानों इत्यादि में अभियान चलाकर मास्क चेकिंग की गयी। इस अभियान के तहत जन जागरूकता के साथ-साथ मास्क न पहनने वालों से कुल 2,200/- तथा वाहन चालकों से
₹17,500/- जुर्माना के रूप में वसूल किया गया।
“अहर्निशं सेवामहे” की संकल्पना को आत्मसात करते हुए प्रभावशाली एवं सुनियोजित रात्रि गश्ती एवं वित्तीय संस्थानों की निगरानी की जा रही है।