रामगढ़वा संवाददाता, एम० कुमार
पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोविड-19 के मद्देनजर व गाइडलाइंस के लिए प्रखंड बीडीओ के पास एक पत्र जारी किया। निर्देशानुसार रामगढ़वा बीडीओ मो० सज्जाद के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियों के साथ बैठक की।
वही बैठक में पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया कि अपने-अपने पंचायतों में समस्त जनताओं को कोरोना की गाइडलाइन जारी किया जाए। टीकाकरण में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के लोगों को जागरूक कर बूस्टर डोज लगवाने की सहयोग करें। जो ग्रामीण लोग प्रथम या दुसरा कोरोना टीका नही लिए है उसे लगवाने की कार्य किया जाए। साथ ही जनताओं को जागरूक किया जाए जब घरों से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाए।
उनहोने यह भी पंचायत के प्रधान को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी के निर्देश पालन में सहयोग नही करने पर सख्त कार्रवाई वं जवाब देही होगी।
वही बैठक में मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति समशुल जोहा अंसारी,उपाध्यक्ष मुखिया धीरज कुमार, मुखिया सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह,मुखिया मदन सिंह, हरिनारायण दास, शेख वहाब,
देवानंद शर्मा, रंजीत सिंह, मुखिया पुत्र बबलू साह सहित आदि पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।