Katihar

BIHAR: 17 साल का चाचा बना हैवान, 6 साल की भतीजी को पुआल के ढेर में ले जाकर किया घिनौना काम; मां पहुंची थाने

Katihar News: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी चाचा ने 6 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।जानकारी मिलते हीं आरोपित 17 वर्षीय चाचा को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी अनुसार घर में अकेला पा आरोपित ने पास पुआल के ढेर के पीछे ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है।

काम से वापस लौट मां ने बच्ची को लहूलुहान बदहवास देखा। जिसके बाद घटना का पता चला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी आजमनगर थाना अध्यक्ष के द्वारा सूचना दी गई।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जाएगी। इससे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।इस तरह के जघन्य अपराध में आरोपित के खिलाफ पुलिस सख्ती से जांच कर सजा दिलाने को तत्पर है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपित नाबालिक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने केलिए वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। इसके लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। आरोपित को कड़ी सजा हो इसके लिए पुलिस प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button