Indigo flight Emergency Landing: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 (Indigo flight 6E 2433) की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इंजन बंद हो गया। इसके बाद फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 181 पैसेंजर के साथ साथ 8 क्रू मेंबर भी थे।
उड़ान के 13 मिनट बाद इंडिगो का विमान उतरा
शुक्रवार सुबह इंडिगो विमान 181 यात्रियों को लेकर पटना से दिल्ली के लिए जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से उड़ा। उड़ान भरी ही पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला। केबिन क्रू ने कुर्सी की पेटी बांधे रखने की जानकारी दी। इसके साथ ही यात्रियों को सुरक्षित रहने का भरोसा दिलाया। पायलट ने घुमाते हुए वापस 13 मिनट में विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया।
दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 2433 ने प्रस्थान के 3 मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। विमान 9:11 बजे सुरक्षित रूप से उतरा। हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं: निदेशक, पटना हवाई अड्डा, बिहार https://t.co/19S0mN0xsO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2023
इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर घबरा गए सभी यात्री
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर सभी यात्री घबरा गए थे। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया। अब हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। विमान के यात्रियों को तत्काल दूसरे विमान से भेजने की तैयारी की जा रही है।