बिहार

Bihar Weather: दो दिनों बाद पटना समेत 20 जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Bihar Weather:  राजधानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में दो दिनों बाद बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29-30 जुलाई को वर्षा को लेकर ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पटना समेत 20 जिलों में गरज के साथ अच्छी वर्षा की संभावना है।

वहीं शेष जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पटना और इसके आसपास लोगों को अच्छी वर्षा के लिए दो दिनों इंतजार करना होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 12 जिलों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।

दो से तीन दिनों में मानसून लेगा करवट

मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि मानसून कमजोर होने के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है। मानसून ट्रफ आंधप्रदेश, ओडिशा की ओर बना हुआ है इसके प्रभाव से वर्षा का सिस्टम प्रदेश में नहीं बन रहा है। हालांकि, दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के करवट लेते ही वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

इन दिनों मानसून द्रोणी रेखा जैसलमेर, कोटा, मंडला होते हुए उत्तरी आंधप्रदेश दक्षिण ओडिशा के पास बने निम्न दबाव का क्षेत्र होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। बुधवार को पटना व इसके आसपास दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। तेज धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करते रही।

पटना समेत 13 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। 38.8 डिग्री सेल्सियस वैशाली का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान शिवहर के डुमरी में 25.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं किशनगंज, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, बांका, अररिया, बक्सर में हल्की वर्षा दर्ज हुई।

इन शहरों में दर्ज की गई वर्षा

शिवहर के डुमरी में 25.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 25.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 23.4 मिमी, किशनगंज के दिघालबैंक में 11.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के चटिया में 10.4 मिमी, शिवहर के तरैनी में 7.2 मिमी, गोपालगंज के कुचायकोट में 4.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 4.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकिया में 3.8 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 2.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

इसके साथ ही, पश्विम चंपारण के रामनगर में 2.2 मिमी, गोपालगंज के कटिया में 2.2 मिमी, बांका के चंदन में 2.0 मिमी, वाल्मीकि नगर में 1.8 मिमी, अररिया में 1.6 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंगज में 1.4 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 1.2 मिमी एवं बक्सर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button