Bihar Earthquake: शुक्रवार देर रात राजधानी दिल्ली समेत बिहार के भी कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी समेत बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी चंपारण से सटा नेपाल बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 6.2-6.4 रिक्टर स्केल बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होते ही सभी अपने घर से बाहर निकल आए। देर रात आए भूकंप के तीन झटकों से लोग दहशत में दिखे।
बिहार के विभिन्न जिलों में देर रात करीब 11.36 के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा सलाहकार प्रदीप कुमार ने फोन पर बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल है। बिहार के खगड़िया के आसपास के जिले भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अबतक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH | Bihar: People come out of their homes as tremors felt in Patna pic.twitter.com/PoINrMXIA1
— ANI (@ANI) November 3, 2023
दरभंगा में घर से बाहर निकले लोग
दरभंगा में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। अचानक मोहल्ले में खलबली मच गई। लोग घर से बाहर निकल गए। हालांकि, कुछ ही पल के बाद सब कुछ सामान हो गया। इसके बावजूद, सड़कों पर चहलकदमी बनी रही। लोग एक-दूसरे से फोन पर भूकंप की जानकारी ले रहे थे। पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन लगातार तीसरे झटका लगने से लोग घर से बाहर निकल गए।
हाजीपुर में भी महसूस किया गए झटके
हाजीपुर में भूकंप के हल्का झटका अचानक 11:36 पर महसूस किया गया। अचानक घर में सो रहे लोग भूकंप का झटका महसूस होते ही घर से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप के झटके में कोई नुकसान फिलहाल सूचना नहीं है। आरा और नवादा में भी साफ भूकंप के झटके का पता चला है।
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड और बिहार में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हुए महसूस
गया में भी घरों से बाहर निकलने लोग
गया शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी भूकंप के झटके तब महसूस किए गए। भूकंप उस समय आया, जब लोग सोने की प्रक्रिया में थे। दो मंजिला मकान पर रह रहे लोगों ने ज्यादा गंभीर झटके महसूस किए। लोग एक-दूसरे से यह कहते दिखे कि जितना जल्दी हो नीचे आ गए। कुछ देर दूसरे झटके का इंतजार कर लोग अब धीरे-धीरे अपने-अपने कमरे में जाने लगे हैं।
Earthquake in Delhi.
Live real footage of my room.#earthquake #nepal #bhukamp #भूकंप pic.twitter.com/mPDJK8BM9l
— Praveen Dixit (@praveendixit485) November 3, 2023
https://twitter.com/i/status/1720511750062403905